गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। इंदिरापुरम समेत कई योजनाओं में आवासीय व व्यावसायिक भूखंड खरीदने के लिए 17 जुलाई को नीलामी होगी। इसमें शामिल होने के लिए सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन है, जो इच्छुक व्यक्ति नीलामी में शामिल होना चाहते हैं, वह सोमवार की शाम तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी का आवेदन मान्य नहीं होगा। जीडीए की इंदिरापुरम व इसकी विस्तार योजना में विभिन्न साइज से सबसे अधिक भूखंड नीलामी में शामिल किए गए हैं। इसमें भी जीडीए ने पहली बार मिक्स लैंड यूज भूखंड शामिल किए हैं। साथ ही ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, फैसलिटी भूखंड आदि भी बोलीदारों के लिए रखा गए है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस योजना में प्राधिकरण के 18 मीटर चौड़ी सड़क पर पांच मिक्स लैंड यूज भूखंडों मौजूद है, जिन्हें बेचा जाएगा। यह भूखंड खरीदने के ...