गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। जीडीए ने कौशांबी स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट के जर्जर हो रहे फ्लैटों की मरम्मत के लिए 1.58 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। लंबे समय से रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुकी इस सोसाइटी के फ्लैटों की बाहरी मरम्मत के बाद एओए को हैंडओवर कर दिया जाएगा। कौशांबी में जीडीए ने नीलगिरी अपार्टमेंट बनाया था। यहां 120 फ्लैट हैं। लोगों का कहना है कि सालों से रखरखाव न होने के कारण इमारत जर्जर हो रही है। बाहरी हिस्से का प्लास्टर झड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने मांग की थी कि इमारत की जल्द मरम्मत कराई जाए, क्योंकि इससे स्ट्रक्चर को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं जीडीए के अधिकारियों का कहना था कि रखरखाव का कार्य स्थानीय लोगों का है। लोगों के बार-बार शिकायत करने पर जीडीए ने सोसा...