गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। राजनगर एक्सटेंशन में खस्ताहाल सड़क से परेशान फॉरच्यून रेजिडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने खुद ही प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पर बने गड्ढों को भराया है। जीडीए से लगातार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर एओए ने चंदा इकट्ठा किया और सोसाइटी के गेट के बाहर सड़क पर बने गड्ढों को भरवाया। स्थानीय निवासी दीप पाराशर ने बताया कि इस सड़क पर कई सोसाइटी मौजूद है। इनमें रहने वाले निवासी इस सड़क से ही आना-जाना करते हैं। सड़क काफी समय से खराब है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद स्थानीय एओए ने खुद ही प्रयास करते हुए चंदा इकट्ठा कर सड़क पर बने गड्ढों को भरवाया। निवासियों का कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन की लगभग हर सोसाइटी की सर्विस रोड की स्थिति बदहाल है। ...