Ghaziabad News: निर्माण कार्यों में लापरवाही से बढ़ रहा प्रदूषण
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। विभागों के निर्माण कार्यों में लापरवाही से प्रदूषण बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी यह मान लिया है। क्षेत्रीय अधिकारी ने लखनऊ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही नगर निगम को भी पत्र भेजा है। शहर में इंदिरापुरम, जीटी रोड, दिल्ली-सहारनपुर रोड पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। जगह-जगह खुदाई की गई है। निर्माण साइटों को न ढकने से इनसे दिन भर धूल उड़ती रहती है। अक्तूबर की शुरुआत में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा था। यूपीपीसीबी ने इसकी पड़ताल की तो देखा कि निर्माण साइटों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। यहां से लगातार धूल उड़ रही है। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लखनऊ कार्यालय भेजी है। नगर निगम समेत अन्य विभागों को भी पत्र भेजा है कि साइटों पर नियमों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.