गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के मोरटा गांव में निर्माणाधीन से 15 सोलर बैटरियां, इनवर्टर, कारपेंटर की मशीन का बॉक्स, बिजली के तार और पेंट की बाल्टियां चोरी कर ली गई। मोरटा निवासी शुभम त्यागी ने इस मामले में शिकायत की। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...