Ghaziabad News: निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। नीति खंड-एक निवासी शांतनु ने पुलिस को बताया कि उनका शक्ति खंड-एक में भूखंड पर निर्माण कार्य चल रहा है। दो दिन पहले बिजली के तार बिछाने का काम पूरा हुआ था। 15 सितंबर को चोर मकान में बिछाए गए तार काटकर ले गए। उन्होंने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.