Ghaziabad News: निजी विश्वविद्यालय के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। मरियम नगर स्थित क्राइस्ट विश्वविद्यालय पर परीक्षाओं में अनियमितता और छात्रों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दूसरे दिन शनिवार को भी प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय का पुतला बनाकर मरियम नगर में विरोध मार्च निकाला और मुख्य गेट पर पुतला दहन किया। एबीवीपी के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा में अनियमितता कर रहा है और बिना ठोस कारण के छात्रों को डिटेन (रोका) किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को भी एबीवीपी ने प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासन से कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने इसे अनिश्चितकालीन धरने में बदल दिया। एबीवीपी गाजियाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीड़ित छात्र और उनके परिजन लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.