गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। विजयनगर, वसुंधरा और इंदिरापुरम क्षेत्र में ऊपरी गंगनहर की वार्षिक नहर बंदी के कारण गंगाजल आपूर्ति आठ नवंबर तक बंद रहेगी। नगर निगम ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। निगम अपने संसाधनों से दिन में एक समय के लिए पेयजल उपलब्ध कराएगा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया वसुंधरा, इंदिरापुरम और विजयनगर जोन में गंगाजल आपूर्ति होती है। इस समय गंगनहर की सफाई का काम कराया जा रहा है। इस कारण 20 अक्तूबर की रात से आठ नवंबर की रात तक गंगाजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में जलकल विभाग अपने संसाधनों से दिन में एक समय पेयजल उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली के 22 इलाकों में 8 नवंबर तक नहीं आएगा पानी; DJB ने दावे को बताया गलत, साफ की स्थिति जलापूर्ति प्रभावित होने पर...