गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफzal खान। नगर निगम अब अपनी खाली पड़ी जमीनों को अभियान चलाकर भूमाफियाओं और अवैध कब्जों से बचाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत निगम की ऐसी सरकारी जमीनों को चिह्नित किया जाएगा, जो लंबे समय से खाली पड़ी हैं या जिन पर अवैध कब्जा किया हुआ है और अन्य पर कब्जे की आशंका बनी रहती है। ऐसी जमीनों को चिन्हित करने के बाद चारदीवारी कराकर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा। साथ ही, इन भूखंडों पर संपत्ति के स्वामित्व और अन्य जरूरी जानकारी वाले बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि यह स्पष्ट रहे कि जमीन नगर निगम की संपत्ति है। नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायतें लगातार आ रही है। हालही के दिनों में महापौर ने शिकायतों पर कार्रवाई कर कई भुखंडों को खाली भी कराया है। महापौर सुनी...