गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शासन ने राजनगर एक्सटेंशन में नगर निगम का नया मुख्यालय बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण पर लगभग 92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निगम जल्दी भूमि पूजन कराएगा। मुख्यालय पांच मंजिला बनाया जाएगा।

राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा नया मुख्यालय निगम की राजनगर एक्सटेंशन में उत्तरांचल भवन के सामने वाली सड़क पर लगभग 14 हजार वर्गमीटर जमीन है। इस पर नया मुख्यालय बनाया जाएगा। परियोजना की लागत पहले 99 करोड़ रुपये थी मगर शासन ने इसे कम कर 92 करोड़ रुपये कर दिया है।

परिसर में पार्किंग और हरियाली की व्यवस्था नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया नया मुख्यालय अर्थला में बनाने की योजना थी लेकिन इसका स्थान बदल दिया है। मुख्यालय अब राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा। शासन ने इसे मंजूर कर लिया है। नगर आ...