गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। महानिदेशक मत्स्य पालन एवं दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के ने सोमवार को नगर निगम की नंदी पार्क गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश के रहने का स्थान और उनके खाने-पीने की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा इतनी बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश का बेहतर रख रखाव किया जा रहा है। नंदी पार्क गौशाला प्रदेश की आदर्श गौशाला है। उन्होंने गोबर निस्तारण और उपयोग को बढ़ावा देने की योजना बनाने के लिए कहा। गौशाला में 1900 से अधिक गोवंश हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...