गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही । नगर निगम कार्यकारिणी के 12 में से छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया।रिक्त छह पदों के लिए अब चुनाव कराए जाएंगे। कई पार्षद कार्यकारिणी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य होते हैं।बोर्ड बैठक में जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव पहले कार्यकारिणी में रखे जाते हैं। यहां से पास होने के बाद बोर्ड बैठक में रखे जाते हैं। कार्यकारिणी सदस्य राजीव शर्मा, अमित त्यागी, नरेश भाटी, नीरज गोयल, नरेश जाटव और पूनम सिंह का कार्यकाल पूरा हो गया।रिक्त पदों के लिए अब चुनाव कराए जाएंगे। कई पार्षद ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्षद चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...