Ghaziabad News: नाले में युवक का शव मिला
गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र स्थित एक नाले में बुधवार दोपहर युवक का शव मिला।आसपास के लोगों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है। करावल नगर पुलिया के पास नाले में बुधवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। लोगों का कहना था कि हत्या के बाद शव नाले में फेंका गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और पहचान के प्रयास किए। सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप मौर्य ने बताया कि कपड़ों से कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। आसपास के लोगों ने भी शिनाख्त नहीं की। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम होने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.