गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र में नामी कंपनी के सीपीवीसी पाइप बेचने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मोहाली, पंजाब निवासी मनीष जिंदल ने पुलिस को बताया कि वह इनविक्टस आईपीआर कंपनी में मैनेजर हैं। शनिवार को उन्होंने लालकुआं स्थित शिव मंदिर के पास संचालित गीता ट्रेडिंग कंपनी का सर्वे किया। जांच के दौरान उन्हें संदेह हुआ कि दुकान पर सुप्रीम ब्रांड के नाम से नकली सीपीवीसी पाइप बेचे और सप्लाई किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कंपनी की नकली टी शर्ट्स मिली संदेह की पुष्टि होने पर उन्होंने वेव सिटी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम उनके साथ मौके पर पहु...