Ghaziabad News: नशे में वाहन चलाने वाले सवा सौ लोगों पर कार्रवाई
गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शनिवार रात ड्रंक एंड ड्राइव का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 136 चालकों समेत विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 334 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वह शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस की टीमें शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर देर रात तक तैनात रहीं। शिप्रा मॉल, गौर ग्रीन, राजनगर एक्सटेंशन, आरडीसी, मॉडल टाउन समेत कई स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते मिले 136 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.