गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मोहननगर स्थित गुलमोहर ग्रींस सोसाइटी में कंपाउंडिंग के नाम पर आवंटियों का हक छीनने के प्रयास में हाईकोर्ट के आदेश के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं जीडीए और पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। कोर्ट ने तत्कालीन जीडीए वीसी समेत तमाम अधिकारी और आठ साल पहले दर्ज मुकदमे में बिल्डर को क्लीन चिट देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। विकासकर्ता मैसर्स एसवीपी बिल्डर्स इंडिया लिमिटेड और मैसर्स फ्रेंड्स लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने साझेदारी में गुलमोहर ग्रीन्स का निर्माण किया था। यह सोसाइटी हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार के ठीक सामने है। वर्तमान में यहां 27 टावर में 984 फ्लैट हैं, जिनमें से 983 में लोग रह रहे हैं। एक फ्लैट में विकासक...