गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से 2.50 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डासना गेट के पुस्ता मोरी निवासी युवती ने बताया कि दो जुलाई 2026 को रितेश राजपूत ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि उसने पांच लाख रुपये में नगर निगम में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। उसकी बातों में आकर उसने रकम जुटानी शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, तीन जुलाई को उसने लोनी निवासी श्याम सुंदर से एक लाख रुपये की व्यवस्था की। चार जुलाई को 1.20 लाख रुपये और जुटाए गए। पांच जुलाई को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। पहले वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में मि...