गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम का नया मुख्यालय राजनगर एक्सटेंशन से सटे नंदग्राम में बनाया जाएगा। मंगलवार को प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, महापौर और नगर आयुक्त ने भूमि पूजन किया। नए मुख्यालय में 200 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। दो बेसमेंट सहित पांच मंजिला भवन 92 करोड़ रुपये खर्च कर डेढ़ साल में बनेगा। निगम का मुख्यालय में नवयुग मार्केट में स्थित है। इसमें पार्षद, नामित पार्षद और अधिकारियों के लिए बैठने की सही से व्यवस्था नहीं है।ऐसे में महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नया मुख्यालय बनाने का शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकार लिया है।राजनगर एक्सटेंशन से सटे नंदग्राम में उत्तरांचल भवन के पास निगम का नया मुख्यालय बनाया जाएगा। इसके भूमि पूजन में प्रदेश सरकार के मंत्री स...