गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र के मोरटी में धर्म कांट संचालक और उसके दो दोस्तों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने तीनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोरटी निवासी सचिन कौशिक ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर बताया कि वह राजनगर एक्सटेंशन स्थित टाटा धर्म कांटे का संचालन करते हैं। दस अक्तूबर को वह अपने दो दोस्तों रुपेश कुमार और विकास शर्मा के साथ धर्म कांटे पर खड़े थे। इसी दौरान वहां हिमांशु, धर्मेंद्र, रविंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने आते ही उनसे उलझना शुरू कर दिया। उ...