गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस रविवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंबे चौक के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दो युवकों को जांच के लिए रोका। युवकों के कब्जे से पुलिस को तीन मोबाइल बरामद हुए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि इनकी पहचान ऋषभ और वीरेंद्र निवासी रामपार्क रूप में हुई है। इन्होंने बताया कि ये साथी निखिल और विकास के साथ मिलकर फोन चोरी करते हैं। पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...