गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दो भाईयों ने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि नौकरी से लौट रहे छोटे भाई ने बीच बचाव किया तो दोनों भाईयों ने साथियों को बुलाकर उसके साथ भी लाठी डंडे से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चमन विहार कॉलोनी निवासी धर्मदत सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को वह घर लौट रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दो भाई अभिषेक और कृष्णा उनके बड़े भाई रामपाल के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों भाईयों ने साथियों को बुलाकर उनके साथ लाठी डंडे से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग...