Ghaziabad News: देसी बुल्स क्रिकेट क्लब ने मैच जीता
गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे रेड एप्पल हॉट वेदर टी 20 कप का लीग मैच देसी बुल्स क्रिकेट क्लब और न्यू कैप इलेवन के बीच हुआ। इसमें देसी बुल्स क्रिकेट क्लब ने न्यू कैप इलेवन को चार विकेट से हराया। न्यू कैप इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 151 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। तनुज शर्मा ने सबसे अधिक 49 रन बनाए। विरोधी टीम से गेंदबाज अंशु ने चार और सर्वेश ने तीन विकेट लिए। देसी बुल्स क्रिकेट क्लब ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विवेक सिंह ने 54 रन की पारी खेली और देवेश मिश्रा ने नाबाद 42 रन बनाए। प्लेयर मैन ऑफ द मैच अंशु को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.