Ghaziabad News: देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने हरियाणा मार्का की शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान सूचना पर 22 अगस्त की रात डीएलएफ के पास से यामीन निवासी नई सीमापुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की कार की तलाशी ली गई तो उसमें हरियाणा मार्का की 22 पेटी देशी शराब रखी हुई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दीनू व अमन के साथ मिलकर हरियाणा से शराब लाकर आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.