गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। कनावनी में भाभी ने देवर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। बबीता पत्नी चंद्रपाल ने बताया कि ससुर की तबीयत खराब होने पर वह 11 अगस्त को उन्हें देखने गई थीं। उनके देवर प्रमोद ने उन पर हमला कर दिया। फिर छत पर चढ़कर उन पर ईंटें फेंकीं, जिससे वह घायल हो गईं। सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...