गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। आज मनाए जा रहे करवा चौथ को लेकर जिले में उत्साह चरम पर है। पर्व की तैयारियों में सुहागिन महिलाएं बुधवार की देर रात तक जुटी रहीं। शहर के बाजार आधी रात तक गुलजार रहे और मेहंदी लगाने वालों के पास लंबी कतारें लगी रहीं। करवा चौथ आज यानी गुरुवार को मनाया जा रहा है। तड़के सुबह सरगी खाकर सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। इसको लेकर महिलाओं ने एक दिन पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर लीं। बुधवार को जिले के बाजारों में देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। महिलाओं ने कपड़े, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, श्रृंगार का सामान और पूजा की थालियां खरीदीं। सर्राफा बाजार में भी भीड़ देखने को मिली। कई महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण और गिफ्ट आइटम भी खरीदे। वहीं, पहली बार करवा चौथ का व्रत र...