Ghaziabad News: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को ट्रांस हिंडन क्षेत्र के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मोहन नगर स्थित देवी मंदिर समेत इंदिरापुरम, वसुंधरा और वैशाली के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। घरों और सोसाइटियों के मंदिरों में भी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन के आयोजन हुए। नवरात्र के दूसरे दिन कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने माता को फूल और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। मोहन नगर देवी मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से दोपहर तक मंदिर में भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.