गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम में इस बार दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेगा। सुपरटेक आइकन सोसाइटी में दुर्गा पूजा का मुख्य विषय नारी सशक्तीकरण रखा गया है। यहां सोसाइटी की महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं के संघर्ष और उपलब्धियों को लोगों के सामने रखेंगी। वहीं, नवरूपा दुर्गा पूजा समिति की ओर से अजंता शैली में तैयार की जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा पूजा का प्रमुख आकर्षण होगी। इंदिरापुरम के न्याय खंड-1 स्थित सुपरटेक आइकन सोसाइटी में नारी सशक्तीकरण को लेकर विशेष प्रस्तुति की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: नारी शक्ति की मिसाल, क्रॉसिंग्स में पहली बार महिलाएं कर रही दुर्गा पूजा का आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कु...