Ghaziabad News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर संकल्पसिद्धि फाउंडेशन ने की बैठक
गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर रविवार को संकल्पसिद्धि फाउंडेशन ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित संकल्पसिद्धि स्थल, छठ घाट पर विशेष बैठक आयोजित की। बैठक की शुरुआत पूजा स्थल की साफ-सफाई और हवन कार्यक्रम के साथ हुई। बैठक में आगामी दुर्गापूजोत्सव की रूपरेखा, पूजा-अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों एवं महिलाओं की सहभागिता और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने सुझाव साझा रखे और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विचार-विमर्श किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव झा ने कहा कि दुर्गापूजोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और सभी वर्गों के साथ मिलकर पर्व मनाना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.