गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में ब्लेड खरीदने के बहाने आए दो चोर दुकान से 20 हजार रुपये और मोबाइल चुराकर भागने लगे। महिला दुकानदार ने लोगों की मदद से पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी और मोबाइल बरामद किया है। रेल विहार कॉलोनी में अनीता प्रजापति की किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को दुकान पर दो युवक आए। एक युवक ने उनसे ब्लेड मांगा। वह काउंटर छोड़कर ब्लेड निकालने लगीं, तभी मौका पाकर युवकों ने दुकान के गल्ले में रखे 20 हजार रुपये और एक मोबाइल चुरा लिया। यह भी पढ़ें- Gonda News: छिनैती के आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद युवकों के भागने पर गल्ला खुला देख उन्होंने शोर मचाया। आस पास के लोगों की मदद से पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इस...