गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में दुकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। नवीन त्यागी ने बताया कि उन्होंने दुकान खरीदने का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया था। आरोप है कि मरम्मत के दौरान संजीव शर्मा और उसकी पत्नी सीमा शर्मा मजदूरों के काम में अड़चन डालते थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक 15 मई को दुकान का ताला टूटा था और सामान गायब था। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...