गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भरे बाजार विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार की गली नंबर एक में नूरानी मस्जिद के पास शुक्रवार शाम गुजर रहे एक ऑटो का ऊपरी हिस्सा एक दुकान की तिरपाल में फंस गया था। इससे तिरपाल फट गई। इस पर दुकानदार ने ऑटो चालक को रोक लिया और गालीगलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर ऑटो चालक से मारपीट की गई। इस कई और दुकानदार भी जमा हो गए और ऑटो चालक से मारपीट करने लगे। वहीं, ऑटो...