गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में दिनेश कुमार रहते है। उनकी कॉलोनी में समोसे चाय की दुकान है। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को कॉलोनी में रहने वाला जावेद दो दोस्तों के साथ दुकान पर आया। सामान खरीदने के बाद रुपये मांगने पर जावेद और उसके दोनों साथियों ने लाठी डंड से उनके साथ मारपीट की। एसीपी रामकिशन ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...