गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राज नगर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पद पर दीपक कांत गुप्ता फिर से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अन्य कोई नामांकन नहीं होने के कारण मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट राज वीर त्यागी ने बुधवार को दीपक कांत गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके विजयी होने की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. एसएस पुरी, प्रभाकर त्यागी, सुनील दत्त एवं अम्बरीश त्यागी उपस्थित रहे। सभी ने दीपक कांत गुप्ता को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...