गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में दिव्यांगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विकास भवन में तीन से 10 अगस्त तक विशेष दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान दिव्यांगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, बैंक ऋण, कौशल विकास और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने बताया कि अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही परिसर में मौजूद रहेंगे, जिससे दिव्यांगजनों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों के लिए पांच अगस्त को लगेगा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल चयन शिविर दिव्यांगों का उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार वि...