गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। दिवाली पर्व को लेकर जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर पंचायती राज अधिकारी ने बुधवार को सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में दिवाली से पहले गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के निर्देश दिए। पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने कहा कि अभियान के तहत पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा। गांव के मुख्य मार्ग, नाली-नालियों, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, तालाबों के आसपास और धार्मिक स्थलों पर सफाई कराई जाएगी। कूड़े के ढेर हटाकर चूना छिड़काव कराया जाएगा। बैठक में प्रधानों को निर्देश दिए गए कि सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर रोजाना कूड़ा उठान सुनिश्चित कराएं। सार्वजनिक स्थलों पर सिंगल ...