गाज़ियाबाद, नवम्बर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद के रेल यात्रियों को 16 नवंबर से कानपुर के लिए सीधी रेल सेवा की सुविधा मिलेगी। सांसद अतुल गर्ग के प्रयासों से आनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इससे गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को कानपुर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गाजियाबाद से कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के लिए अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू करने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में दिल्ली के लिए नई ट्रेन की सौगात, आज फफूंद पहुंचेगी उद्घाटन स्पेशल रेल मंत्री ने इस पर सकारात्मक आश...