Ghaziabad News: दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम निवासी विवाहिता ने पति अनुज, सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ 14 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.