गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मीट की दुकान में आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन के एक कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दशहरे और मंगलवार का हवाला देते हुए मीट की दुकान खुली मिलने पर हंगामा कर रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो एक मिनट 12 सेकेंड का है। कनावनी पुस्ता रोड पर एक मीट की दुकान पर पहुंचा युवक सवाल कर रहा है कि मंगलवार और दशहरे के पावन पर्व पर किसकी अनुमति से दुकान खोली है। वह दुकान को तुरंत बंद कराने और चेतावनी देता है। गाली-गलौज करते हुए कहता है कि शर्म नहीं आ रही। युवक कहता है कि आग लगा दूंगा इसमें, बंद कर इसे। दुकान संचालक माफी मांगत...