Ghaziabad News: दशहरा से दीवाली तक गंगाजल नहीं मिलेगा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। त्योहारों के सीजन में इस बार भी ट्रांस हिंडन और सिद्धार्थ विहार के निवासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। 20 अक्तूबर से सात नवंबर तक गंगनहर बंद रहेगी। ऐसे में सिद्धार्थ विहार स्थित दोनों गंगाजल प्लांट पूरी तरह ठप रहेंगे और लोगों को गंगाजल नहीं मिल पाएगा।
प्लांट परिचालन सिद्धार्थ विहार स्थित 240 एमएलडी और 120 एमएलडी के दो प्लांटों से गंगाजल शोधित कर आपूर्ति की जाती है। इनका 75 प्रतिशत पानी नोएडा भेजा जाता है और बाकी इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, सिद्धार्थ विहार और डेल्टा कॉलोनी (बृज विहार, सूर्यनगर, रामप्रस्थ, चंद्रनगर, रामपुरी) में रहने वाले लोगों को मिलता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून के दौरान गंगनहर में भारी मात्रा में सिल्ट आ जाती है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.