गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटू के क्षेत्रीय कार्यालय के पास फैली गंदगी पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। सीटू के नेता बृजेश सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को कर्मचारियों ने दफ्तर के सामने नाले की सफाई कर कचरा गेट के पास ही छोड़ दिया। सीपीआई (एम) झंडापुर इकाई के सचिव कमलेश्वरी पंडित ने बताया कि कार्यालय के सामने कचरा डालना उचित नहीं है। यूपीसीडा अधिकारी शलील यादव ने बताया कि कूड़ा जल्द हटा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...