गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव नाहली निवासी सरफराज ने 15 साल पहले 3.6 लाख रुपए में तीन सौ गज जमीन खरीदी थी। उस समय बैनामा नहीं हुआ था। सरफराज ने दो दिन पहले जमीनी का बैनामा कराने को कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर सरफराज और उनकी पत्नी हसीना पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...