गाज़ियाबाद, अक्टूबर 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर ठगों ने मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रहने वाले दंपति समेत तीन लोगों से आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बापूधाम क्षेत्र के एनसीए कैंपस निवासी संतोष कुमार ने बताया कि साइबर ठगों ने उनके और उनकी पत्नी के बैंक खातों से करीब 2.57 लाख रुपये निकाल लिए। रकम निकालने के लिए न तो उनकी अनुमति ली गई और न ही कोई ओटीपी साझा किया गया था। इसके अलावा ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर करीब दो लाख रुपये की खरीदारी भी कर ली। खातों से रकम निकलने और क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग की जानकारी मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला। वहीं, संजयनगर सेक्टर-23 निवासी प्रीति गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साइबर ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिय...