गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अब नया प्लान तैयार कर रहा है। निदेशालय से मिले निर्देश के बाद विभाग ने क्षेत्रवार और खाद्य उत्पाद वार जांच के लिए अलग-अलग टीमों के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। अब जिस क्षेत्र में जो सामग्री ज्यादा बनती या बिकती है, उसी के हिसाब से विशेष टीम जांच करेगी। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आते हैं, वैसे-वैसे मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। जिले में मिलावट रोकने व मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर की खोया मंडी, किराना मंडी, फल मंडी के अलावा लोनी, साहिबाबाद, मोदीनगर और मसूरी औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। अभी तक ए...