Ghaziabad News: त्योहारों में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मददगार बनेंगे रेल सेवक
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। दीवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल सेवकों की तैनाती की जाएगी। ये रेल सेवक स्टेशन परिसर में यात्रियों के मददगार बनेंगे और उन्हें ट्रेन से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। इससे खासकर पहली बार स्टेशन पहुंचने वाले युवा, बुजुर्गों और परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। दीवाली और छठ महापर्व के नजदीक आते ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगती है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वांचल और अन्य राज्यों में अपने घर त्योहार मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.