गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दिवाली, भाईदूज समेत अन्य त्योहारों पर शहर को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। पांच से 12 नवंबर तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, 24 प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से तैयारी की गई है। पिछले साल त्योहारों के दौरान डायल-112 पर जाम को लेकर मिली शिकायतों का विश्लेषण कर संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर जाम लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस का जोर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर वाहन...