गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को ट्रांस हिंडन जोन के इंदिरापुरम में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुलके नेतृत्व में फ्लैग मार्च इंदिरापुरम क्षेत्र के बुद्ध चौक से थाने तक लगभग चार किलोमीटर तक किया गया। आने वाले नवरात्र और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल ने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में 300 से ज्यााद पुलिसकर्मी और 30 से ज्यादा गाड़ियां शामिल रहीं। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना था। पुलिस उपयुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प...