गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लोनी-भोपुरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया, जिसके चलते मौके पर ही युवक की मौत हो गई। दिल्ली के हर्ष विहार निवासी टप्पू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका भाई विकास गुप्ता 10 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे अपने काम से घर वापस आ रहा था। लोनी-भोपुरा रोड पर एक बैंक्वेट हॉल के पास सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। विकास पैदल चल रहा था और टक्कर लगते ही वह गिर पड़ा। ट्रक का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: दिल्ली पुलिस के सिपाही की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नंबर के आधार पर केस दर्ज...