Ghaziabad News: तुलसी निकेतन में खराब स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भोपुरा स्थित तुलसी निकेतन सोसाइटी में खराब और बिना स्ट्रीट लाइट वाले खंभों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी बीआर बलवंत सिंह रावत ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को शिकायत पत्र भेजकर करीब 40 नई स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि तुलसी निकेतन दिल्ली सीमा से सटी कॉलोनी है। यहां कई वर्ष पहले स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं, लेकिन इनमें से अधिकतर खराब हो चुकी हैं। इसके अलावा कई खंभों पर आज तक लाइट नहीं लगाई गई है। इससे रात के समय कॉलोनी की कई सड़कें अंधेरे में रहती हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा की मांग करते हुए जीडीए से करीब 40 नई स्ट्रीट लाइट लगवाने और खराब लाइटों को ठीक कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.