गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लिंक रोड थानाक्षेत्र में एक फैक्टरी में चोरों ने तीन दिन में दो बार वारदात की है। तीन और पांच अक्तूबर की तड़के चोर करीब 600 किलो तांबे का तार ले गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में इलेक्टिकल्स की फैक्टरी है। इसके निदेशक राजेश गिरि ने बताया कि तीन अक्तूबर को तड़के साढ़े तीन बजे तीन चोर फैक्टरी में आए और तांबे का तार लेकर चले गए। सुबह फैक्टरी पहुंचने पर उन्हे चोरी का पता चला। पुलिस को सूचना दी। साथ ही तहरीर भी दी। आरोप है कि पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाती, इससे पहले पांच अक्तूबर की सुबह फिर इसी तरह चोरी को अंजाम दिया गया। राजेश के मुताबिक दो बार में करीब 600 किलो तांबे का तार चो...