Ghaziabad News: तीन दिन मुरादनगर गंगनहर की तरफ नहीं जा सकेंगे मालवाहक वाहन और बसें
गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मुरादनगर गंगनहर पर गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। 23 सितंबर सुबह नौ बजे से 26 सितंबर सुबह नौ बजे तक गंगनहर की ओर भारी और व्यावसायिक वाहनों तथा बसों के आवागमन पर रोक रहेगी। इस दौरान विभिन्न दिशाओं से आने वाले ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, कैंटर, डीसीएम, बस और अन्य भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह का कहना है कि मुरादनगर गंगनहर के अलावा हिंडन और ट्रोनिका सिटी के यमुना पुश्ते पर काफी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए आते हैं। इस बार आगामी 23 सितंबर से 26 सितंबर तक मूर्ति विसर्जन होना है। मूर्ति विसर्जन के लिए श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.